विधायक निखिल मदान मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे और वहां होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में जल्द 1.38 अरब रुपये से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 100 बेड के इस भवन में बेसमेंट सहित आठ फ्लोर होंगे जो पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे। अत्याधुनिक बनाए जाने वाले भवन में चार ऑपरेशन थिएटर, नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू), कंगारू मदर केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी। इस भवन के बनने से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान में इस तरह का एमसीएच भवन प्रदेश में सिर्फ चार जगह पर ही उपलब्ध है। अस्पताल में बने शौचालयों की सुधरेगी दशा