फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ प्रारंभ

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 06:48 PM IST

श्रीराम ज्योतिषपीठ व दी महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। वृंदावन धाम से कथावाचक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाकर कलश यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा चिंतपूर्णी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुए सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में क्षेत्र की काफी महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। यात्रा के संपन्न होने पर कथावाचक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने विधिपूर्वक कथास्थल पर कलश स्थापित करवाए। श्रीराम ज्योतिषपीठ व दी महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन भवन में 24 नवंबर तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा रोजाना दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। वृंदावन धाम से कथावाचक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। कथा के संपन्न होने पर 24 नवंबर को हवन में पूर्णाहुति डालकर भंडारा लगाया जाएगा। कलश यात्रा में प्रधान ओमप्रकाश गर्ग, उप प्रधान मेहताब खत्री, सचिव आरके कुच्छल, सह सचिव मनीष गर्ग, कोषाध्यक्ष अखिल कुच्छल, इंद्रप्रकाश गुप्ता, संजय सिंगला, पवन अग्रवाल, ओडी गर्ग, विकास मंगला, रवि मित्तल, अरविंद मित्तल व अशोक गर्ग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें