फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ईसीसी बढ़ोतरी और बीएस-4 प्रतिबंध : विरोध में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम, 500 से अधिक ट्रकों के पहिए थमे

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 07:29 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में भारी बढ़ोतरी और गैर-दिल्ली पंजीकृत बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों ने 23 मई तक ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। इस महाचक्का जाम के चलते सोनीपत और दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाले 500 से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है, जिससे माल ढुलाई व्यवस्था चरमराने लगी है। फाजिलपुर ट्रक यूनियन परिसर में बड़ी संख्या में ट्रक खड़े नजर आए, जबकि ट्रक मालिकों और ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ाए गए ईसीसी और नए नियम वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। भाईचारा ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के प्रधान अमित कटारिया ने कहा कि लगातार बढ़ते ग्रीन टैक्स, डीजल की कीमतों और पुराने वाहनों पर सख्त पाबंदियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार को भारी आर्थिक संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध और ईसीसी में वृद्धि से हजारों ट्रक मालिकों, ऑपरेटरों और चालकों की आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। पहले ईसीसी 31 सौ रुपये थी अब उसे 45 सौ रुपये कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें