सोनीपत में एक युवक ने अपने खुदकुशी को फेसबुक पर लाइव कर दिया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। लेकिन अब इस मामले में पुलिस को युवक का सुसाइड नोट हाथ लगा है। जिससे पता चला है कि दिल्ली पुलिस के तीन जवान उसे परेशान कर रहे थे। फिलहाल सोनीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की पत्नी और बहन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया।