भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में 147 रनों से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। रोहतक की शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद से कमाल कर इस सफलता में योगदान दिया। भारत ने पहले खेलते हुए स्मृति मंधाना के 79, ऋचा घोष के 49 और शेफाली के 48 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए। तब कप्तान हरमनप्रीत ने रोहतक की बेटी शेफाली को गेंद थमाई।