फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में यूनिफेस्ट-26 का रंगारंग आज समापन, हरियाणवी फोक डांस ने बांधा समा

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित 45वें इंटर ज़ोनल युवा महोत्सव 'यूनिफेस्ट-26' का शनिवार को रंगारंग समापन हो गया। 27 से 29 नवंबर तक चले तीन दिवसीय महोत्सव में हजारों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर टैगोर ऑडिटोरियम के मुख्य मंच पर हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, कव्वाली और ग्रुप फोक डांस का मुकाबला हुआ। छात्राओं ने लाल घाघरा-चोली पहनकर पारंपरिक मटका नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। हरियाणवी संस्कृति की इस झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही एफडीसी में हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा टैगोर गैलरी में कार्टूनिंग और रंगोली का आयोजन हुआ। महोत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य और ललित कला की 40 से अधिक विधाओं में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें