रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 43वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट-24 का सोमवार को राम भक्ति के साथ शानदार आगाज हुआ। टैगोर सभागार में कुलपति की पत्नी डॉ. शरणजीत काैर ने उत्सव का शुभारंभ किया। मंच पर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, उद्योगपति राजेश जैन व अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे। यूनिफेस्ट के तहत विभिन्न कोलेजों के विद्यार्थी 35 से ज्यादा विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों के लिए अलग 6 मुख्य मंच तैयार किए गए हैं।