फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बोले डॉ. कृष्ण मिड्ढा, यू-टूबर के लिए होने चाहिए नियम

शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 09:28 PM IST

विधानसभा के उप सभापति एवं जींद के विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा का कहना है कि यूटूबर के लिए नियम होने चाहिए। वे पहले भी इस मामले को उठा चुके हैं। क्योंकि एक मोबाइल हाथ में लेकर कोई भी किसी से सवाल पूछने लग जाता है। मिड्ढा बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल काम्पलेक्स में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिसार की यूटूबर के पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार गंभीर है। क्योंकि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकती। मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। जींद में अफसर के साथ कथित व्यवहार के सवाल पर मिड्ढा ने कहा कि एक दलित अफसर ने बिना नोटिस के दलित परिवारों की दुकानें तुड़वा दी। कुर्सी, मैज व अन्य सामान की हालत यह कर दी कि कील लगाकर भी उनको ठीक नहीं किया जा सकता। वातानूकुलित कार में बैठकर उनके पास से गुजरने वाले नेता व अफसर सोचे, भीषण गर्मी में सड़क किनारे बैठकर हर रोज मात्र 20 रुपये कमाने वाले की रोजी-रोटी छीनने पर उस पर क्या गुजरी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें