फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पहलगाम में मारे गए लोगों की याद में रखा मौन

नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:22 PM IST

आढ़ती एसोसिएशन ने शुक्रवार को पहलगाम में हुए हत्याकांड का विरोध किया। सरकार से खून के बदले खून की मांग करते हुए सभी ने दोषियों को सजा देने की अपील की। साहिल मग्गू ने कहा कि पहलगाम में मारे गए लोगों की याद में शुक्रवार को मौन रखा गया। साथ ही धर्म के नाम पर लोगों की जान लेने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने व आतंकवाद समाप्त करने की मांग की गई है। सरकार इस मामले में गंभीरता से कठोर कदम उठाए। आतंकवाद का समूल नाश होना चाहिए। आतंकियों ने पहलगाम में वहशियाना व कायराना हरकत की है। लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से पाकिस्तान हमें परेशान करता आ रहा है। इसलिए अब समय आ गया है कि इसका समूल नाश किया। जब तक इसकी जड़ें समाप्त नहीं होगी, आतंकवाद से छुटकारा नहीं मिलेगा। सरकार इस ओर जल्द सकारात्मक कदम उठाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें