फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अपना स्थापना दिवस

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 10:53 PM IST

सफेद कमीज व खाकी पेंट में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ कार्यकर्ताओं की बांसुरी से वीरवार सुबह महक उठी। कतार में बेहतरीन कदमताल के साथ संघ की टोलियाें ने बेहतरीन अनुशासन के साथ संचलन पूरा किया। संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर विजयदशमी उत्सव युगाब्द के तहत विभिन्न 12 स्थलों पर शस्त्र पूजन भी किया गया। शहर के सेक्टर एक सामुदायिक केंद्र समेत चार स्थानों के अलावा कलानौर, मकडौली व लाखन माजरा खंड में दो-दो, सांपला व महम खंड में एक-एक कार्यक्रम हुआ। संघ कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी उत्सव का उत्साह व गरिमा के साथ आयोजन किया। समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, युवा, मातृशक्ति व सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। ध्वज वंदन की विधिवत प्रक्रिया के साथ सुबह कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद से रास बिहारी ने कहा कि विजयदशमी, जिसे ‘संघ स्थापना दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, संघ की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक रहा है। इस उत्सव के माध्यम से सभी ने समाज में एकता, बंधुत्व व राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास किया। जिला संपर्क प्रमुख विश्वेंद्र ने सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रवाद व संगठनात्मक अनुशासन का महत्व रेखांकित किया। इसके अलावा मकड़ौली खंड, रोहतक के भालौठ मंडल में भी विजयदशमी उत्सव मनाया गया। यहां स्वयंसेवकों ने शाखा प्रदर्शन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इनमें भारतीय विरासत की झलकियां नजर आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें