पीजीआई के विजय पार्क में अपनी मांगों को लेकर पिछले 17 दिन से हड़ताल कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों का पुलिस ने टेंट हटा दिया है। उस दौरान अनुबंधित कर्मचारी दिनभर हड़ताल कर अपने घर जा चुके थे। विजय पार्क में वीरवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कर्मचारियों को धरना स्थल से एक घंटे में हटने का निर्देश दिया था, लेकिन कर्मचारी धरना स्थल पर शाम पांच बजे तक डटे रहे, उनके घर लौटने के बाद पुलिस बल ने धरना स्थल के टैंट को हटाया। वहीं, कर्मचारियों की ओर से कोर्ट में स्टे के लिए अपील डाली गई है, जिसकी सुनवाई 23 जून को होनी है।