पहरावर में हुए भगवान परशुराम जयंती समारोह में दबाव डालकर भीड़ एकत्रित करने के सवाल पर सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने भजन के माध्यम से विरोधियों को जवाब दिया है। रविवार को रोहतक के सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अरविंद शर्मा ने कहा सब अपनी मर्जी से समारोह में आए थे। उनकी किसी से कोई स्पर्धा नहीं है। गौड़ संस्था किस कारण से पीछे रह गई थी, उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।