फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, नहीं निकली धूप

नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 04:02 PM IST

रोहतक में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। वही दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। कोहरे और धूप न खिलने के कारण ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद बन रही है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। करीब 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही शीतलहर से कंपकपी बनी हुई है। वीरवार रात 10 बजे से धीरे-धीरे कर कोहरा छाना शुरू हो गया जो शुक्रवार सुबह भी छाया रहा। इसके कारण धूप नहीं निकली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें