फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बारिश में भी हड़ताल पर डटे रहे अनुबंधित कर्मचारी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 09:06 PM IST

बारिश के बावजूद अनुबंधित कर्मचारी शनिवार को 27वें दिन भी अपनी हड़ताल डंटे रहे। देवी लाल पार्क में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। बारिश में भी उनका जोश बना रहा। अनुबंधित कर्मचारी महेश ने कहा कि तूफान आए या बारिश, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, हड़ताल जारी रहेगी। पीजीआई प्रशासन चार साल से हमारी मांग पूरी होने का आश्वासन दे रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। जनवरी में कर्मचारियों ने हड़ताल की, तब प्रशासन ने आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दी थी। अब फिर वहीं आश्वासन दिया जा रहा है। इसलिए मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रशासन ने शनिवार शाम तक काम पूरा होने का आश्वासन दिया था। काम पूरा नहीं हुआ। अब सोमवार को बात की जाएगी। समाधान नहीं निकलने पर प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें