फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: बोहर गांव में दूषित पेयजल की आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी बनी समस्या

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 06:57 PM IST

नगर निगम में शामिल होने के 16 साल बाद भी बोहर में मूलभूत सुविधाएं लोगों को नसीब नहीं हुई है। गांव में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा तो कहीं दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से बीमारी का भय है। कमजोर सफाई व्यवस्था के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी समस्या है। अमर उजाला के मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत नांदल भवन में हुए चौपाल कार्यक्रम में बोहर के ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने इस प्रकार की अनेक समस्याएं रखी। नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र कुमार ने समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। बोहर गांव से नगर निगम के वार्ड 10 की पार्षद मनीषा नांदल, वार्ड 13 से पार्षद कृष्णा देवी, नांदल खाप प्रधान ओम प्रकाश नांदल, संजीत नांदल, जसवंत नांदल, अठगामा प्रधान अजयपाल व सुरेश नांदल, लोक गायक बालकिशन, हंसराज पांचाल व महिलाओं सहित अनेक ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों की ओर से चौपाल कार्यक्रम में पेयजल, गंदा पानी, सफाई व गली आदि की जो समस्याएं बताई गई है। उनका समाधान कराया जाएगा। पेयजल के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएंगे ताकि जल्द समाधान हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें