फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला सफाई अभियान

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर वीरवार को सुबह शहर की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत सर्कुलर रोड लेबर चौक से हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा है और प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, राजकमल सहगल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें