रोहतक में सड़क की जर्जर हालत का सुधार और समाधान करवाने के लिए एक हरियाणवी कलाकार ने अनोखा तरीका अपनाया है। सड़क की हालत से परेशान हरियाणवी कलाकार डॉ. जगबीर राठी ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को सेक्टर-4 एक्सटेंशन में आकर चाय पीने का निमंत्रण दिया। यह वीडियो मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर तमाम अधिकारियों तक पहुंच गई, जिससे घंटों बाद ही अधिकरियों ने सूध ली और सड़क सुधार के लिए कार्रवाई शुरू की।