बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को हमारी सेना ने कड़ा सबक सिखाया है। पाक में आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर सेना के जवानों ने अपनी बहनों का बदला लिया है। आतंकवादी ध्यान रखें, भारत की बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को इसी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ये बातें मंगलवार को आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित महिलाओं के अपराजिता कार्यक्रम में सामने आई। सभी ने 22 अप्रैल को पहलगाम के आतंकी हमले की निंदा करते हुए सेना के ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सराहा।