जिला प्रशासन की ओर से जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण व कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जींद बाईपास चौक स्थित एक अवैध कॉलोनी में वीरवार को जिला प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण हटाने के लिए अभियान चलाया। टीम ने यहां दो निर्माण, 37 नींव, इंटरलॉक टाइल नेटवर्क, सीवरेज पाइप लाइन व कच्चा रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया।