फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वंदना पोपली फिर बनीं रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 12:35 PM IST

वंदना पोपली को फिर से रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटें जीतने का वंदना पोपली को इनाम स्वरूप दोबारा से जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिली है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे, ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल भी पहुंचे। जेपी दलाल ने वंदना पोपली को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास करने की बात कही है। बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 21 भाजपा नेताओं ने अपना नामांकन किया था। 7 नेताओं के पार्टी के बनाए गए पैमाने पर खरा नहीं उतरने पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, सत्यदेव यादव जिला महामंत्री, ईश्वर चनेजा जिला महामंत्री, कविता गुप्ता महिला जिलाध्यक्ष, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया था। वंदना पोपली को दोबारा से जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। वंदना पोपली इससे पहले भाजपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें