नीट परीक्षा के लिए जिला में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 3840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी व जैमर सिस्टम भी लगाए गए हैं ताकि परीक्षा केन्द्रों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके लिए जिला सचिवालय सभागार में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, इस कंट्रोल रूम में सभी परीक्षा केन्द्रों की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर होगी। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो चुकी है। गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिलाधीश अभिषेक मीणा ने सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी किए गए आदेश में जिला में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के मुक्त आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध है। यदि कोई व्यक्ति इन आदेश के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 233 के तहत दंड का भागी होगा। 200 मीटर के दायरे में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। पुलिस की टीम भी लगातार परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त कर रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 5 बजे खत्म होगी।