फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसानों ने जल्द से जल्द मांगे पूरी करने की मांग की

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2024 08:06 PM IST

किसान नेता रोशन लाल गुलाबपुरा की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने डीसी ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर ताला लगाने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन के आश्वासन के बाद यूनियन ने अपना फैसला वापस ले लिया। किसानों ने डीआरओ को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिला में दक्षिणी हरियाणा के साथ भेदभाव हुआ है, जबकि आठ जिलों में प्रत्येक किसान को 9000 -9000 रुपये गेहूं के बीज खाद के लिए मिलेगा। 2023 का बाजरा भावांतर का पैसा भी नहीं मिला। जो किसान पंचायती जमीन पट्टे पर लेते हैं, उनको बड़ी दिक्कत सनी पड़ती है। फरवरी में ओला पड़ा था उनका भी मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दक्षिण हरियाणा के प्रधान रवि प्रकाश यादव, दक्षिण हरियाणा प्रभारी धर्मपाल नंबरदार, कृष्ण सैनी, वेद प्रकाश सुल्तानिया, जगदीश, श्याम सुंदर, राजकुमार, शीशराम, नीलम व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें