फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो चोर व एक सुनार गिरफ्तार

Naveen Updated Sat, 04 Apr 2026 02:47 PM IST

जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। चोरी के जेवरात खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने काबू किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जीआरपी डीएसपी राजेश चेंची ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली के मयूर विहार निवासी सरिता राठी 22 फरवरी को बीकानेर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नौखा से दिल्ली जा रही थीं। रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन रुकने के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में करीब 60 लाख रुपये के जेवरात थे। पीड़िता ने दिल्ली पहुंचकर जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे बाद में रेवाड़ी जीआरपी को भेजा गया। दोबारा से वारदात की फिराक में थे आरोपी पुलिस ने 31 मार्च को केस दर्ज कर जांच शुरू की और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन पर वारदात की फिराक में हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रमेश त्यागी निवासी नांगलोई (दिल्ली) और प्रिंसपाल निवासी हिसावदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। रिमांड के दौरान दोनों ने सरिता राठी का पर्स चोरी करने के साथ ही उसी दिन एक अन्य यात्री का पर्स चोरी करने की वारदात भी कबूल की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने असम के तेजपुर निवासी मनोहरी बाहेती का पर्स भी चुराया था, जिसमें चार सोने की अंगूठियां और 75 हजार रुपये नकद थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपये के जेवरात और 48 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। चोरी करके सुनार को बेचे थे जेवरात डीएसपी के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के जेवरात आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के कालियागढ़ी निवासी सुनार विश्वास गौतम को बेचे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंसपाल के खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ और अंबाला जीआरपी थानों में पहले से 21 मामले दर्ज हैं। इस मौके पर एसएचओ कृष्ण कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें