फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 06:15 PM IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बढ़ रही अश्लील सामग्री के खिलाफ उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। अनिल धानक ने कहा कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोसी जा रही है, जिसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, युवतियों और महिलाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते अश्लीलता पर नियंत्रण नहीं किया गया तो समाज में इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने सोशल मीडिया पर हथियारों विशेषकर पिस्तौल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए थे, उसी प्रकार अश्लील सामग्री पर भी सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। उप पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि पुलिस शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करती है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक स्तर पर भी अश्लीलता पर रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, मामराज, राजेश ठेकेदार, रवि मेहरा, जगदीश खरे, राहुल खरे, नवनीत, इंद्रजीत, सुदेश कुमार, बसंती देवी, सुधा गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें