टेक्सटाइल नगरी का एक्यूआई पिछले पांच दिन से खतरनाक स्तर पर है। एक्यूआई मापने वाली एजेंसी पिछले पांच दिन से पानीपत का एक्यूआई नहीं दिखा रही है। एजेंसी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में मैनटेनेंस चार्ज को लेकर विवाद चल रहा है। निजी एजेंसी के अनुसार रविवार को हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स कुछ गिरा है । रविवार को एक्यूआई 253 दर्ज किया गया है। यह ऑरेंज जोन में है। यह भी स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। दिल्ली में एक्यूआई रेड जोन में है। इसलिए ग्रैप का चौथा चरण प्रभावी रूप से लागू है लेकिन पानीपत में ग्रैप के चौथे चरण के अनुसार पाबंदियों पर काम नहीं हो रहा है। शहर के होटल के बाहर रखे जेनरेटर सरेआम चल रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी पानी का छिड़काव नहीं रहा है। पूरे शहर में सरेआम निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब तक यहां कार्रवाई नहीं की है।