फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: उग्राखेड़ी में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, सड़कें और निर्माण किए ध्वस्त

पानीपत। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। गांव उग्रा खेड़ी में वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। विशेष तोड़फोड़ अभियान के तहत लगभग 16 एकड़ राजस्व भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से तीन अवैध निर्मित ढांचों, 20 डीपीसी (डीपीसी लेयर), पूरे कच्चे रास्तों के नेटवर्क और की गई डिमार्केशन (अंकन) को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। डीटीपी सुमित मलिक के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहित राठी, एटीपी अशोक कुमार तथा जेई अनिल लाकड़ी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनियां काटने वालों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें