फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: देवरानी ने नाबालिग बेटे के संग उतारा था महिला को मौत के घाट

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:31 PM IST

नंगला-आर गांव में महिला सुखदेई की हत्या देवरानी के कहने पर उनके नाबालिग बेटे ने की थी। हत्या के पीछे देवरानी और जेठानी के बीच घरेलू बात पर कहासुनी सामने आई है। पुलिस की सीआईए-वन की टीम ने आरोपी महिला कृष्णा और उनके नागालिग बेटे को बबैल गांव के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हत्या में प्रयुक्त चाकू और सोने की चेन व कान की बाली बरामद कर ली है। आरोपी ने महिला को सात चाकू मारे थे। सनौली खुर्द थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने रविवार को मीडिया से रूबरू होकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महिला सुखदेई की हत्या की शनिवार शाम को सूचना मिली थी। सनौली थाना की पुलिस और तीनों सीआईए मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव का मौका देखा और ग्रामीणों से बात की। वहीं देवर का नाबालिग लड़का लूटपाट की नीयत से चाकू मार हत्या करने की बात कह रहा था। उसी ने अपने ताऊ मुन्नीराम को फोन कर लूट व हत्या की जानकारी दी थी। नाबालिग आरोपी द्वारा ऊंची दीवार कूद जाने की बात हजम नहीं हुई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। नाबालिग आरोपी ने अपनी मां कृष्णा के कहने पर वारदात देना स्वीकार किया। आरोपी की मां और उसकी ताई की कई दिन पहले किसी घरेलू बात पर कहासुनी हो गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें