पानीपत में चोरों का खूब आतंक है। चोरों ने चौड़ा बाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकानों से हजारों की नकदी व कपड़ा चोरी कर ले गए। एक दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। वारदात की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकानों का निरीक्षण किया। बाजार में तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल घटना की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।