पानीपत में सोमवार देर शाम को निम्बरी गांव में एक युवक ने उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार ओर फायरिंग कर दी। जिसमे दुकानदार बच गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चांदनी बाग थाना क्षेत्र के निम्बरी गांव का है।