फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: यूपी से हरियाणा में हथियारों की तस्करी, एक तस्कर गिरफ्तार; शामली के कैराना से सप्लाई करने आया था

पानीपत। उत्तर प्रदेश के शामली से हरियाणा में हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हथियारों की खेप लेकर पानीपत पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर शामली जिले के कैराना का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके कब्जे से दो मस्कट, आठ पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि तस्कर उत्तर प्रदेश के शामली से हथियार लेकर पानीपत आया था। यहां इन हथियारों को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और हथियारों की खेप बरामद कर ली। बरामद हथियारों और कारतूसों की संख्या को देखते हुए पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्कर पानीपत में किन लोगों को हथियार सप्लाई करने वाला था। साथ ही शामली से हथियारों की खेप कहां से हासिल की गई और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में बरामद हथियारों की जांच और आरोपित से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें