पोस्ट ग्रेजुएशन (एमडी) में दाखिला दिलाने का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 14 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12वीं पास आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताकर फर्जी पहचान बनाई और पीड़िता को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी की। यहां तक कि प्रवेश होने का दावा करते हुए उनके पास ई-मेल भी भेज दी। जब यूनिविर्सिटी में पहुंचकर जांच की तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ।