फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किशनपुरा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, अब तक 15 से ज्यादा गाड़ियां कर चुकी है पानी की बौछार

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:24 AM IST

पानीपत में गोहाना रोड के पास कृष्णपुरा की एक फैक्टरी में बुधवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसने कुछ ही मिनट में फैक्टरी में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 10 घंटे बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे दमकल विभाग को आज की सूचना मिली थी। बताया गया कि आग कृष्णपुरा स्थित गुप्ता फैक्टरी में लगी है। इसके बाद अब तक 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी जा चुकी हैं। आग काफी भयंकर है जिस पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग प्रयासरत है कि जल्द ही आग पर काबू कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें