फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पलवल में स्टेट लेवल कल्चरल फेस्ट उड़ान 3.0, दीवार पर उकेरी गई जीवंत कलाकृतियों को देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

अनुज कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:28 AM IST

शहर स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्टेट लेवल कल्चरल फेस्ट उड़ान 3.0 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फेस्ट में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लगभग 300 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। फेस्ट का आयोजन सुबह 10 बजे सेे 3 बजे तक हुआ। इसमें डांस, गीत और कविता समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सपना ने मार्मिक हरियाणवी कविता सुनाई। इसके बाद सिधी ने एकल संगीत सुनाया। साथ ही छात्राओं नेशानदार डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सीजेएम मेनका पहुंची। उन्होंने विभिन्न कॉलेजों से आए हुए छात्राओं की ओर से दीवार पर उकेरी गई कलाकृतियों का निरीक्षण किया। साथ ही छात्रों की मेहनत को सराहा। इस मौके पर जीवंत कलाकृतियों को देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में सभी विजेता छात्राओं का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर मनीषा मंगला, महासचिव हेमचंद्र मंगला, प्राचार्य डॉ. वंदना त्यागी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया भारद्वाज, डॉ. अमृता अग्रवाल, डॉ. प्रोमिला भारद्वाज, डॉ. आशा दहिया, डॉ. सविता मनचंदा, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रानी सांगवान, डॉ. सोनिया भारद्वाज डॉ. आरती दीवान मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें