पलवल में रोडवेज कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में बस स्टैंड पर दो घंटे धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगें पूरी करने में देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें लागू नहीं हुईं तो पांच और छह नवंबर को हड़ताल करेंगे।