पलवल। उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले के गांव इतवारपुर में करीब डेढ़ वर्ष पहले ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से कथित रूप से की गई मारपीट में घायल हुए पलवल के मोहन नगर निवासी महेंद्र की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले में थाना टप्पल, अलीगढ़ में पहले ही प्राथमिकी दर्ज है।