फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में मौसम के बदलाव बढ़ा रहे हैं किसानों की चिंता, 30 प्रतिशत हुई सरसों की कटाई

नवीन दलाल Updated Sat, 15 Mar 2025 02:43 PM IST

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे मौसम के बदलावों के बाद शुक्रवार शाम के समय महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण सरसों की पकी हुई फसल में नुकसान की आशंका को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के सहारे किसानों ने भी तेजी से सरसों की कटाई शुरू कर दी है। इस बार जिले में 2.60 लाख एकड़ में सरसों की फसल है। बारिश के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। में गिरावट आई। मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई जा रही है जिसके कारण किसानों ने भी सरसों कटाई में तेजी शुरू कर दी है। इस समय क्षेत्र में प्रवासी मजदूर पहुंचने आरंभ हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह से फसल कटाई में मजदूरों का अभाव बना था। यहां पर अधिकांश मजदूर, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यम प्रदेश, राजस्थान से आते हैं। होली पर्व के कारण मजदूर भी अपने घरों को चले गए थे जिसके कारण फसल कटाई का काम धीमी गति से चल रहा था। लेकिन अब धीरे-धीरे मजदूर वापस आने शुरू हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें