शनिवार को सुबह पहले चरण की सीईटी परीक्षा शुरू हुई। इससे शहर की सड़कों के किनारे निजी वाहनों के खड़ा होने से परिवहन व्यवस्था बाधित हुई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थ सुचारू की। वहीं, शहर के तीन केंद्रों पर परीक्षा प्रवेश का क्यूआर कोड स्कैन न होने के कारण भी एंट्री करीब 15 मिनट देरी से शुरू हो पाई। बता दें कि शहर में सीईटी परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं और 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 13,330 परीक्षार्थियों को केंद्र अलॉट किए गए हैं। सुबह 7 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए और रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था की गई। दूसरी ओर कुछ परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों में आए और वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया। इससे आम वाहन चालकों ने परेशनी झेली और कुछ स्थानों पर जाम जैसे हालात बने। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को हटवाकर समय पर व्यवस्था बहाल की। इसके बाद भी हर आधे में एक बार जाम लगने लगा। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा भी उचित मिली।