फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सतनाली में व्यापारियों ने बाजार बंद रख उठाई मनीषा को न्याय दिलाने की मांग

नवीन दलाल Updated Wed, 20 Aug 2025 12:28 PM IST

सतनाली क्षेत्र में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरा बाजार बंद रखा गया। बुधवार सुबह शहर के गणमान्य लोग एवं व्यापारी मां जमवाय मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए और शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। विरोध-प्रदर्शन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए माता जमवाय मंदिर प्रांगण तक निकाला गया। मौके पर पहुंचे सतनाली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मसिंह को ज्ञापन सौंपा गया। दोपहर बाद व्यापारियों ने आम सहमति के बाद आपातकालीन सेवाओं के मेडिकल स्टोर व कुछ दुकानें खोल दी गई जबकि अन्य बाजार पूरी तरह बंद रखे। व्यापार मंडल प्रधान सतनाली दीपेंद्र शेखावत, प्रमोद अग्रवाल, महेश, विनोद, जितेंद्र, मनीष मित्तल, रतनलाल, मोनू श्यामपुरिया, दीवान सिंह शेखावत ने बताया कि मनीषा पर हुए अत्याचार की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है। पुलिस प्रशासन एवं प्रदेश सरकार इस मामले में तेजी से जांच कर पीड़िता को न्याय दे। मनीषा जिस कालेज में दाखिले के लिए गई थी वहां किससे मुलाकात की और क्या बातचीत हुई यह भी जांच की जानी चाहिए। मनीषा की लाश मिलने वाले स्थान पर कुछ संदिग्ध सामान भी पाया गया था लेकिन इसे जांच में शामिल नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 13 अगस्त को सुसाइड नोट मिल गया था तो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने की क्या नौबत आ गई थी इसकी भी जांच होनी चाहिए। अगर पुलिस को शव केपास से सुसाइड नोट मिल गया था तो वह सार्वजनिक करने की बजाए पूरे प्रदेश को क्यों आग की भट्टी में झोंक दिया। इन सभी बिंदुओं पर सीबीआई से जांच करा स्थिति स्पष्ट की जाए। थाना प्रभारी धर्मसिंह ने प्रदेश सरकार को सभी मांगों से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें