फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नगर पालिका के अभियान का दुकानदारों में नहीं भय, अभियान के रूट पर ही सबसे ज्यादा अतिक्रमण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 06:41 PM IST

शहर में नगरपालिका की ओर से पिछले दस दिनों से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का धरातल पर कोई प्रभाव नहीं है। अभियान के नाम पर कर्मचारियों की ओर से महज खानापूर्ति की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते कर्मचारियों के सहारे चल रहे अभियान के बावजूद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है। अब 200 रुपये चालान भरना दुकानदारों के लिए आम बात बन गई। दुकानदार व रेहड़ी चालक चालान चुकता कर वहीं पर रेहड़ी रखते हैं जबकि दुकानदार चालान से बचने के लिए एक बार सामान उठाते हैं और फिर स्थिति जस की तस बन जाती है। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि अब एक विशेष टीम बनाकर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा। यह टीम संबंधित क्षेत्र एवं बाजार में हटाए गए अतिक्रमण और अतिक्रमण से पूर्व की फोटो सहित सभी रिपोर्ट प्रतिदिन अधिकारियों को सौपेगी। यह रिपोर्ट प्रतिदिन नगरपालिका सचिव, एमई के साथ-साथ जिला नगर आयुक्त को भी भेजी जाएगी। प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें