फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्पार्क कार्यक्रम से विद्यार्थी सीखेंगे विज्ञान के परीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 05:06 PM IST

जिला में विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाने के लिए डाइट फैकल्टी की ओर से स्कूलों में विजिट की जा रही हैं और शिक्षक विद्यार्थियों को कक्षा में विज्ञान का जादू दिखा रहे हैं। विज्ञान के अनोखे प्रयोग विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। बता दें कि एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से विद्यार्थियों की रूचि परखने और अधिक रोजगार संभावित विषयों में रूचि बढ़ाने के लिए स्पार्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें डाइट फैकल्टी स्कूलों में जा रहे हैं और विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाने के लिए विज्ञान संबंधी परीक्षण करके दिखा रहे हैं। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। बायोलॉजी प्रवक्ता अजय यादव ने बताया कि कक्षा में विज्ञान संबंधी सामान्य परीक्षण करके विद्यार्थियों की रूचि परखी जाती है और उनका ध्यान भी विज्ञान विषय की ओर से आकर्षित किया जा रहा है। इसमें विज्ञान के विषयों पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की जाती है। इसके बाद बोर्ड पर रिएक्शन आदि करवाकर विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है। बाद में कुछ परीक्षण करके विद्यार्थियों के सामने ही पहेली को सूझाकर विज्ञान की सरलता समझाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें