फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में नायब सैनी बोले- मोदी ने छुट्टी-आराम की चिंता नहीं की, 140 करोड़ देशवासी उनका परिवार

नारनौल। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा रविवार को हरियाणा की सीमा में पहुंची। महेंद्रगढ़ के गांव गोद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न कभी छुट्टी की चिंता की और न आराम को प्राथमिकता दी। उनके लिए 140 करोड़ देशवासी ही परिवार हैं। गरीब की पीड़ा, किसान की चिंता और युवाओं का सपना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मोटरसाइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा सेवा से संकल्प, संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से विकसित भारत की यात्रा का संदेश दे रही है। वडनगर प्रधानमंत्री की जन्मभूमि और वाराणसी उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होंगे। इस दौरान गरीब कल्याण और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता रही है। डिजिटल क्रांति में भारत की नई पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल और पक्के मकान जैसी योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिला। भारत आज डिजिटल क्रांति में आगे बढ़ रहा है और यूपीआई दुनिया के लिए उदाहरण बना है। स्टार्टअप, अंतरिक्ष, ड्रोन, एआई, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में युवा नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट पहुंचना भारत के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और भारत में बने रक्षा उपकरण दूसरे देशों तक पहुंच रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाने और वन रैंक-वन पेंशन लागू करने का भी उन्होंने उल्लेख किया। कोरोना काल में देश ने किया बड़ा टीकाकरण अभियान: मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार की और बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज को सम्मान के साथ सुना जाता है। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। एक्सप्रेसवे, वंदे भारत ट्रेन, हवाई अड्डे और औद्योगिक कॉरिडोर के साथ अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास हुआ है। युवाओं से उन्होंने नशे, हिंसा और नकारात्मकता से दूर रहकर खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेत, उद्योग और स्टार्टअप को अपनी कर्मभूमि बनाने का आह्वान किया। साथ ही यात्रा में शामिल युवाओं से प्रत्येक पड़ाव पर सेवा कार्य करने और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। गोद में ई-लाइब्रेरी, बलाह कलां में जलघर को नहर से जोड़ने की घोषणा: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले के लिए कई घोषणाएं भी कीं। पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव की मांग पर बलाह कलां गांव के जलघर को नहर से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ने की घोषणा की। गोद गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने, बलाह खुर्द में हनुमान सिंह के खेत से राजस्थान सीमा तक रास्ता पक्का करने और बालाजी मंदिर के सामने खाली जमीन पर व्यायामशाला बनाने की भी घोषणा की। लाभार्थियों से संवाद, प्रदेशाध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां: मुख्यमंत्री ने यात्रा में शामिल युवाओं से संवाद किया। इस दौरान राजस्थान के नाचना गांव में मिले 90 वर्षीय बुजुर्ग और बीकानेर की महिला द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव भी साझा किए गए। मुख्यमंत्री ने हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत एक महिला को हैप्पी कार्ड देकर सम्मानित किया। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना और सम्मान भत्ता योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें