फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर का आयोजन, डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 73 शिकायतें

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 03:22 PM IST

समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित शिविर के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 73 नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। इस मौके पर डीसी ने कहा कि यह मंच नागरिकों की शिकायतों को एक ही छत के नीचे और बेहद कम समय में सुलझाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। यदि कोई मामला ऐसा होता है जिसका समाधान मुख्यालय स्तर पर होना है, तो उसके लिए भी जिला अधिकारी लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं ताकि किसी भी काम में अनावश्यक देरी न हो। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन शिविरों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं इनकी प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें