फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नांगल चौधरी, नांगल दर्गु, निजामपुर व धोलेड़ा में निकाली गई अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 05:39 PM IST

नांगल चौधरी से नारनौल अरावली पर्वतमाला बचाओ आंदोलन यात्रा 10 जनवरी को अरावली पर्वतमाला बचाओ-यात्रा का नांगल चौधरी, नांगल दर्गु, निजामपुर व धोलेड़ा में समापन हुआ। नांगल चौधरी, नांगल दर्गु, निजामपुर, धोलेड़ा में आमजन को संबोधित करते हुए एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि अरावली पर्वतमाला जीवनदायिनी है। अरावली की पहचान करोड़ों साल पुरानी है। अरावली ने वातावरण एवं प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि अरावली की मानव जीवन की सजग प्रहरी की पहचान है। अरावली पर्वतमाला बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के सरेली पहाड़ पर जाकर अरावली पर्वतमाला बचाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की संकल्प लिया। इस यात्रा में ओमप्रकाश, महावीर प्रसाद एडवोकेट, मंजीत सिंह एडवोकेट, डॉ. व्रतपाल सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब, हरचंद सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल, मास्टर सूबे सिंह, सूबे सिंह चंदपुरा, छाजूराम रावत, ईश्वर सिंह तोताहेड़ी, जयनारायण, सीताराम, कमलेश, मास्टर बिजेंद्र सिंह, मास्टर कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें