फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गांव धोलेड़ा में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से करनाल शौर्य दिवस की स्मृति पर कार्यक्रम आयोजित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 06:16 PM IST

क्षेत्र के गांव धोलेड़ा में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से करनाल शौर्य दिवस की स्मृति में राव बालकिशन सिंह और उनके रणबांकुरे अहीर वीरो के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भाग लेकर वीरो को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सामाजिक सुधारों को लेकर भी कई निर्णय लिए गए। पंचायत में तय किया गया कि किसी भी शुभ कार्य में शराब का सेवन नहीं किया जाएगा, विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रखी जाएगी ताकि परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े तथा मृत्यु भोज जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य राव अजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 1739 में वीर भूमि अहीरवाल के लगभग 5000 योद्धा राव बालकिशन सिंह के नेतृत्व में मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान हुए थे। उनके त्याग और शौर्य को याद रखने के लिए हर वर्ष अहीरवाल के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि करनाल युद्ध के शौर्य को स्मरण कर वीरो को श्रद्धांजलि देना, गुणावल खाप के गठन के लिए पंचायत तथा अहीर रेजिमेंट के समर्थन में जन-जागरण अभियान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर रिटायर्ड जज राकेश यादव ने कहा कि खाप गठन का निर्णय अहीर रेजिमेंट आंदोलन को मजबूत करेगा और इससे आम समाज का समर्थन बढ़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें