फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ब्लॉक लेवल साइंस सेमिनार में प्राची रही प्रथम, रजत रहा द्वितीय

शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 04:47 PM IST

धौलेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक लेवल साइंस सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों में क्वांटम युग के बारे में जागृति फैलाना था। प्रतियोगिता में नांगल चौधरी ब्लॉक से 16 विद्यालय से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में योगेंद्र प्रवक्ता रसायन शास्त्र, सतपाल प्रवक्ता जीव विज्ञान तथा सुशील सैनी प्रवक्ता भौतिकी मौजूद रहे। धौलेड़ा विद्यालय के प्रभारी डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राकेश कुमार ने किया। जीव विज्ञान प्रवक्ता विक्रम सिंह तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता उमेद सिंह ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम प्राची नवज्ञान ज्योति स्कूल मांदी, द्वितीय रजत श्री कृष्णा स्कूल भुंगारका और तृतीय इशिका सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी रहे। इस अवसर पर राजपाल सिंह यादव, रवि कुमार, समय सिंह, दीपक कुमार, पवन कुमार, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, महेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, भूप सिंह, मुनेशा, मनोज कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी अध्यापक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें