फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में शराब ठेके पर आगजनी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध युवक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 05:16 PM IST

कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ठेका बंद था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और ठेके के शटर के बाहर तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू ने आग की लपटें देख तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया। बाद में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। ठेकेदार कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अल सुबह एक शराब ठेके के गेट के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाने की घटना की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के सख्त निर्देशों के तहत शहर थाना, सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन जांच रही हैं। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें