नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी की अध्यक्षता में एचआईवी एड्स ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग को डीटीओ और एचआईवी एड्स नोडल अधिकारी नवीन कुमार व टीम ने एड्स जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई। इस ट्रेंनिग में रेड रिबन कोऑर्डिनेटर डॉ. चंद्रमोहन ने सभी महाविद्यालयों से आए 10 नोडल ऑफिसर्स व 55 पीयर एजुकेटर को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एड्स जागरूकता रैली और जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी ने बताया कि सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है। इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग में सरकारी हॉस्पिटल से आएं डॉ. कृष्ण कुमार ने एड्स गलत धारणा और एड्स कैसे फैलता है व इससे बचने के लिए हमें कौन-कौन सी विभिन्न दवाइयों का उपयोग करना चाहिए।