फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के गड़ानिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 140 ग्रामीणों का परीक्षण

नारनौल। रेड क्रॉस सोसाइटी और सहगल फाउंडेशन के सहयोग से गड़ानिया गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 140 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और निशुल्क दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग बैरावास से कृष्ण कुमार और नारनौल के निजी अस्पताल से रोहित ने ग्रामीणों की जांच की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सहगल फाउंडेशन के रामदिया, सोनम यादव, मनीषा तंवर, अनुज, वीरेंद्र और पुष्पा ने सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें