फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में छाया रहा कोहरा, सुबह से चल रही शीत लहर

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 09:06 AM IST

नारनौल में सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा है, साथ ही शीत लहर चलने से लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, वाहन चालकों को भी आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी भी 5 डिग्री सेल्सियस के पास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। रविवार को भी नारनौल का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। क्षेत्र में घना कोहरा छाने से सुबह छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि बार बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां नदारद है। इसके अलावा 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें