फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का हुआ आगाज

शाहिल शर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 04:36 PM IST

गांव पाली स्थित खेल स्टेडियम में बुधवार को उत्तर भारत को बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। इस बार महाकुंभ में देशभर से 24 टीमों का पंजीकरण किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीजेआरडी एकेडमी पाली व झज्जर अंडर -16 आयुवर्ग की टीमों के बीच हुआ। दोपहर को 12 बजे शुभारंभ का कार्यक्रम शुरू हुआ। बतौर मुख्य भाजपा नेता अमित भारद्वाज थे। गांव के सरपंच देशराज फौजी व बीजेआरडी कमेटी प्रधान भंवर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि अमित भारद्वाज ने विधिवत शॉट लगाकर मुकाबले का शुभारंभ कराया। कमेटी के पदाधिकारियों व खेल प्रबंधक ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया। बीजेआरडी पाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दोनों टीमों ने मैदान में अपनी जगह ले ली और बाद में स्पर्धा शुरू की गई। इसमें दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों की ओर से मैच जीतने के लिए भरसक प्रयास किया गया। शाम चार बजे तक मुकाबला चलता रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें